विदेशों में पूज्य गुरु जी की मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलकर 'ट्रू ब्लड पंप' कर रहे समाज को प्रेरित

यूएई में रक्तदान शिविर लगाकर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों उस किया 13 यूनिट रक्त संग्रहित

Published On

Blood Donation: यूएई(सच कहूँ न्यूज)। ट्रू ब्लड पंप के नाम से जाने जाते शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार विदेशों में भी डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से दी जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए भलाई कार्यों में दिलों जान से जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में बीते दिन शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए अल अलाइन ब्लड बैंक में 13 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान करने के लिए सेवादार दुबई, आबूधाबी के अलावा 150 किलोमीटर का सफर तय करके दूर दराज से भी पहुंचे। यहां से यह रक्त अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को जरूरत पड़ने पर लगाया जाएगा।

स्थानीय जिम्मेवारों ने बताया कि साध-संगत की ओर से हर महीने जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक में रक्तदान किया जाता है। बहुत से रक्तदानी एक बार नहीं अनेक बार रक्तदान करके जरूरतमंदों की जिंदगियां बचा चुके हैं और मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहते हैं।

UAE-True

UAE-Tru

About The Author

Related Posts