विक्की कौशल व उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published On

मुम्बई (एजेंसी)। बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल व उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली है। इस केस में अभिनेता विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स का नाम सोशल मीडिया पर है, लेकिन ये उसका असली नाम है या नहीं उसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसीलिए पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इस बाबत ये जानकारी दी है कि ये मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

अब ये खबर भी आ रही है कि मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने आरोपी की पहचान कर ली है। वो कैटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक करता था और अश्लील कमेंट्स भेजता था। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने आईटी एक्ट 67 के तहत भी केस दर्ज किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts