Live : बरनावा आश्रम में साध-संगत का हुजूम, देखें विशाल नामचर्चा की झलकियां…

Published On

बरनावा (रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन महापरोपकार माह (गुरुगद्दीनशीनी माह) रविवार को उत्तर प्रदेश की साध-संगत ने शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, जिला बागपत में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। पावन भंडारे की नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। विशाल आश्रम साध-संगत से खचाखच भरा हुआ था। इस शुभ अवसर पर आश्रम को भव्य रूप से सजाया गया। इसके साथ ही साध-संगत ने 32 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें देने सहित साध-संगत ने मानवता भलाई कार्यों के 142 कार्यों को नई रफ्तार दी गई।
पावन भंडारे को लेकर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व ज़ज्बा देखने को मिला। शनिवार रात्रि से ही शाह सतनाम जी आश्रम में साध-संगत का आना शुरू हो गया, जो कि अनवरत जारी रहा। 11 बजे जब पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत से पहले ही पूरा आश्रम साध-संगत से खचाखच भर चुका था। इसके साथ ही आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर जहां तक नजर पहुंच रही थी, साध-संगत का जनसमूह नजर आया। आइयें देखते है विशाल नामचर्चा की झलकियां…

यह भी पढ़े:- महापरोपकार माह: बरनावा आश्रम में उमड़ा जन सैलाब

छाया: सुशील कुमार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts