निर्भया दुराचार मामला: दोषियों को जल्द फांसी की याचिका पर टली सुनवाई

Published On

निर्भया के वकील ने की डेथ वारंट जारी करने की मांग| Nirbhaya case

18 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को अक्षय की याचिका पर सुनवाई | Nirbhaya case

नई दिल्ली। वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया दुराचार (Nirbhaya case) केस में पटियाला कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस पर सुनवाई 18 दिसम्बर को होगी। निर्भया के माता पिता ने कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की थी। मामले की सुनवाई के दौरान निर्भया के वकील ने कहा कि फांसी की तारीख तय होनी चाहिए। दया याचिका लगाने से डेथ वारेंट जारी होने का कोई लेना देना नहीं है।

एक साथ चारों को फांसी देने की तैयारी | Nirbhaya case

  • तिहाड़ जेल प्रशासन देश को दहला देने वाले निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने की तैयारियों में जुटा है।
  • जेल सूत्रों के मुताबिक एक साथ ही चारों को फांसी देने के लिए एक नई तकनीक का परीक्षण किया जा रहा है।
  • फांसी के तख्त में कुछ बदलाव के जरिए यह काम किया जा रहा है।

क्या था मामला:

गौरतलब है कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने ‘निर्भया’ के साथ मिलकर दुराचार किया था। 6 दुराचार दोषियों में से एक नाबालिग था, जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। एक दोषी ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts