हिमाचल के रोहतांग व कुंजुम दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी, तापमान गिरा

Published On

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश (Rain) और बर्फबारी का पूवार्नुमान जताया गया है। वहीं लाहौल की चंद्राघाटी के कोकसर में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा की वादियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। जिससे घाटी का तापमान सुबह-शाम गिर गया और पानी भी जमने लगा है। वहीं घाटी के कारोबारियों को पर्यटन में पंख लगने के लिए बर्फबारी का इंतजार है। उधर, मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है। शनिवार को मनाली की तरफ से दारचा से करीब 40 से अधिक वाहनों को लेह के लिए छोड़ा गया है। रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से चंद्राघाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। Shimla News

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने सात और आठ नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूवार्नुमान जताया है। सात नवंबर को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि आठ नंवबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। मौसम के रुख में बदलाव आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में सात नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। Shimla News

शिमला में न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले गिरकर 10 से 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सुंदरनगर में 8.3, भुंतर 6.4, कल्पा 1.2, धर्मशाला 12.2, ऊना 11.4, नाहन 13.9, केलांग माइनस 2.3, पालमपुर 9.0, सोलन 7.9, मनाली 4.4, कांगड़ा 11.1, मंडी 8.4, बिलासपुर 13.7, चंबा 8.2, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुफरी 7.5, नारकंडा 4.8, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 5.6, धौलाकुआं 12.7, बरठीं 12.3, मशोबरा 8.8, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 6.0 और देहरागोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। Shimla News

यह भी पढ़ें:– Cow Dung lamp Diya: अमेरिका को रोशन करेंगे जयपुर के दीये

About The Author

Related Posts