कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के एक अप्रैल को संपन्न संस्कृत विषय की परीक्षा निरस्त

Published On

भोपाल (एजेंंसी)। मध्यप्रदेश में एक अप्रैल को संपन्न कक्षा 8वीं की संस्कृत विषय की बोर्ड पैटर्न वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गोपनीयता भंग होने के कारणों से निरस्त कर दी गयी है। (Madhya Pradesh) राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू ने बताया कि सत्र 2022-23 की कक्षा 8वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा कतिपय कारणों से गोपनीयता भंग होने की स्थिति में प्रभावित हुई है। छात्र हित के दृष्टिगत संस्कृत विषय की परीक्षा को निरस्त किया गया है। (Bhopal) कक्षा 8 में तृतीय भाषा अंतर्गत संस्कृत भाषा का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन पुन: किया जाएगा। परीक्षा की नवीन तिथि के लिए शीघ्र निर्देश जारी किए जाएंगे।

वहीं तृतीय भाषा अंतर्गत संस्कृत विषय को छोड़ कर किसी अन्य विकल्प यथा सामान्य हिन्दी/ उर्दू/मराठी/उड़िया/पंजाबी एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु चित्रकला का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक अप्रैल को संपन्न परीक्षा पूर्ववत मान्य होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts