Mandi Accident: शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, सभी की मौत

Published On

मंडी (ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की चौहारघाटी के वरधाण में शनिवार देर रात एक मारुति कार गहरी ढांक में लुढ़क गई, जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार युवक धम च्याण गांव के रहने वाले थे। वे बरोट में शादी समारोह में गए थे। Mandi Accident

700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार | Mandi Accident

देर रात को वापिस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना रविवार प्रात: उस समय मिली, जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में लुढ़की कार देखी। इसकी सूचना आस-पास के ग्रामीणों को दी। तदोपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी टिक्कन पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत-विक्षत शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र सोलह से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया। Mandi Accident

Goods Train Derailed: फिर एक ट्रेन दुर्घटना! बेपटरी हुई मालगाड़ी

About The Author

Related Posts