मलेशिया में कोरोना के 22,133 नये मामले 31 की मौत

Published On

कुआलालम्पुर। मलेशिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 22,133 नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 30,83,683 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामलों में से 80 मामले विदेश से आए यात्रियों से संबंधित हैं, जबकि 22,053 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। इस अवधि में 31 नए मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 32,180 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि 7,584 मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने के साथ देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 28,68,538 हो गयी है। देश में 1,82,965 सक्रिय मामलों में से 194 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में है, जिनमें से 120 मरीजों ऑक्सीजन सहायता पर रखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts