रेड क्रॉस सोसाइटी के दो कर्मचारियों की हत्या

Published On

बमाको (एजेंसी)। पश्चिमी माली के कायेस क्षेत्र में एक हमले में रेड क्रॉस के दो कर्मचारी मारे गए हैं। यह जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफसीआर) ने दी है। सोसाइटी ने कहा कि हमले के समय ये दोनों कार्यकर्ता एक फील्ड विजिट से लौट रहे थे। सोसाइटी ने एक बयान में कहा कि इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रिसेंट मूवमेंट दो रेड क्रॉस सहायता कर्मियों की हत्या मौतों से हैरान और दुखी है, जो माली के कायेस क्षेत्र में सशस्त्र लोगों के हमले के दौरान मारे गए थे।

सोसाइटी ने कहा कि ये दोनों कार्यकर्ता हमले के समय कायेस के मालियान शहर लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार पर हमला किया गया। इस हमले में दोनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि अन्य दो कर्मचारी बच निकलने में कामयाब हो गए। सोसाइटी ने कहा कि इंटरनेशनल रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट मूवमेंट साहेल क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। इससे रेड क्रॉस टीमों के लिए कमजोर समुदायों को आवश्यक सहायता प्रदान करना कठिन हो गया है। सोसाइटी के मुताबिक मृतक कर्मियों में से एक नीदरलैंड रेड क्रॉस का कर्मचारी था, जबकि अन्य एक माली में रेड क्रॉस सोसायटी का कर्मचारी था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts