हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एनआईए ने आतंक...

    एनआईए ने आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े गिरोह के हमले के मामले में दस जगहों पर तलाशी ली

    New Delhi
    New Delhi: एनआईए ने आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े गिरोह के हमले के मामले में दस जगहों पर तलाशी ली

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला (Arsh Dalla) से जुड़े गिरोह के सदस्यों द्वारा 2024 में राजस्थान के नीमराणा होटल में गोलीबारी की जांच के सिलसिले में शनिवार को राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एजेन्सी के अनुसार पिछले वर्ष 8 सितंबर को लोगों को आतंकित करने और धमकाने के उद्देश्य से किये गये इस हमले में दो हमलावरों ने होटल हाईवे किंग के परिसर के चारों ओर 35 गोलियां चलाई थी। बाद में दोनों हमलावरों की पहचान बांबिया गिरोह के सदस्यों के रूप में की गई जिनका डल्ला के आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क से संबंध था। उन्होंने प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और होटल के मालिक और मैनेजर को जबरन वसूली के लिए धमकाया था। मैनेजर को पहले भी अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आ चुके थे। New Delhi

    एनआईए ने उसी वर्ष दिसंबर में इस हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी और हिंसक आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगे आरोपियों तथा संदिग्धों के परिसरों में की गई तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी। एनआईए की जांच के अनुसार ये आरोपी नामित आतंकवादी अर्श डल्ला और उसके सहयोगी दिनेश गांधी के इशारे पर हिंसा और आतंक के कृत्यों को अंजाम देने में शामिल थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि डल्ला के सहयोगी प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने के लिए इस तरह के आतंकवादी और हिंसक कृत्यों के माध्यम से जबरन वसूली का सहारा ले रहे हैं। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Haryana in Bollywood: सिर्फ 300 रुपये में बना दी इतिहास रचने वाली फिल्म