हमसे जुड़े

Follow us

33.9 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home देश Sukhoi-30 Pla...

    Sukhoi-30 Plane Crash: वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ सुखोई-30 हादसे में शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

    Sukhoi Plane Crash
    Sukhoi Plane Crash: शहीद अनुज वशिष्ठ। फाइल फोटो।

    असम में हादसे में अनुज वशिष्ठ समेत दो वायु सेना अधिकारी हुए शहीद

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Sukhoi-30 Plane Crash: असम में वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 के हादसे में गुरुग्राम निवासी स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ शहीद हो गए हैं। जैसे ही परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया। घर में कई दिन से अनुज की शादी की तैयारियां चल रही थी। उनकी शहादत से हर कोई शोक में डूब गया है। Sukhoi Plane Crash

    गुरुग्राम के सेक्टर-22 के रहने वाले अनुज वशिष्ठ वायुसेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान पर सवार थे। जिस विमान में वे सवार थे, वह प्रशिक्षण मिशन पर था। जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने की कुछ देर में विमान लापता हो गया। वायुसेना की ओर से त्वरित तलाशी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान पता चला कि असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार वायुसेना ने दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत हो गई। अनुज वशिष्ठ के पिता आनंद कुमार सेना में सुबेदार पद से सेवानिवृत हैं। अनुज के रिश्तेदार चंद्रप्रकाश (हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत) के मुताबिक अनुज वशिष्ठ करीब दस साल पहले भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। घर में अनुज की शादी की तैयारियां चल रही थी। विमान हादसे की खबर मिलते ही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। अनुज के शहीद होने से हर कोई गमगीन हो गया।

    यह भी पढ़ें:– Raipur Road Accident News: सिमगा के पास यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल