हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश संसद में पीएम...

    संसद में पीएम मोदी, बिरला ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यहां संसद भवन परिसर में महान आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी करीब पौने 11 बजे संंसद भवन परिसर में पहुंचे जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित थे।

    मोदी और बिरला ने झारखंड के आदिवासी समुदाय में भगवान की तरह पूज्य बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। इस मौके पर आदिवासी कलाकारों के एक दल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने कलाकारों के समीप जाकर उनसे बातचीत की और उत्साहवर्द्धन किया।

    नायडू ने बिरसा मुंडा को किया नमन

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। नायडू ने सोमवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर जारी एक संदेश में कहा कि उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के रूप मनाने की घोषणा करना, उनको सही अर्थों में श्रद्धांजलि देना है। नायडू ने कहा, ‘देश के इतिहास पुरुष, ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की जयंती पर अंग्रेजों के शोषणकारी शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष को सादर नमन करता हूं।

    उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय सर्वथा अभिनंदनीय है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि हर्ष का विषय है कि धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर 2021 से प्रारंभ होने वाले सप्ताह भर के कार्यक्रमों में देश भर के जनजातीय समुदायों की विविधतापूर्ण संस्कृति, जीवन शैली और उनकी अनेक उपलब्धियों का उत्सव मनाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।