हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस कर्मी प...

    पुलिस कर्मी पर ठेका राशि हड़पने का आरोप

    Hanumangarh News
    पुलिस कर्मी पर ठेका राशि हड़पने का आरोप

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी पर मकान निर्माण की ठेका राशि हड़पने व शटरिंग का सामान वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए भवन निर्माण कार्य करने वाले एक मिस्त्री ने सोमवार को जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा। जसविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड छह, गांव सतीपुरा ने बताया कि वह मकान निर्माण करने का कार्य करता है। Hanumangarh News

    उसने पुलिस विभाग में कार्यरत कुलवंत सिंह निवासी सुपर स्टार सिटी कॉलोनी, चक ज्वालासिंहवाला रोड, जंक्शन के मकानों का निर्माण कार्य सुपर स्टार सिटी कॉलोनी में करने के लिए ठेका पर लिया था। करीब चार माह पूर्व मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया परन्तु कुलवंत सिंह ने ठेका राशि में से 28 हजार रुपए अभी तक नहीं दिए। आज-कल का कहकर बात को टाल-मटोल करता रहा। कुलवंत सिंह ने शटरिंग का सामान जाली, बल्ली, घोड़ी, कस्सी, बट्ठल व निर्माण करने के औजार अपने कब्जे में ले रखे हैं।

    भवन निर्माण करने वाले मिस्त्री ने थाना में सौंपा परिवाद

    इस कारण उसका शटरिंग के सामान का पिछले चार माह से किराया लग रहा है। कुलवंत सिंह की ओर से किराया देने का कहने पर किराया भी नहीं दिया जा रहा। अब उसने कुलवंत सिंह से दोबारा बात कर ठेका राशि एवं शटरिंग का सामान देने को कहा तो उसने स्पष्ट इन्कार कर दिया। साथ ही कहा कि उसे तो उसके साथ धोखाधड़ी कर कार्य करवाना था जो करवा लिया। अब उसे कोई रुपए नहीं मिलेंगे, न ही शटरिंग का सामान मिलेगा।

    पुलिस विभाग में होने का हवाला देकर धमकी दी कि वह उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगा। अगर सामान या रुपए लेने आ गया तो अच्छा नहीं होगा। जसविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कुलवंत सिंह शटरिंग का सामान वापस देने के एवज में नाजायज रूप से उल्टा उससे रुपयों की मांग कर रहा है। जसविन्द्र सिंह ने कुलवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, ठेके के शेष रुपए व शटरिंग का सामान दिलवाने की मांग की। Hanumangarh News

    LPG Price Cut : खुशखबरी! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में मिलेगा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here