हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस ने चोरी...

    पुलिस ने चोरी हुई बोलेरो गाड़ी को किया बरामद

    Police recovered the stolen Bolero car sachkahoon

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज), फतेहाबाद पुलिस ने शादी समारोह में भाग लेने गए एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी चोरी होने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरीशुदा गाड़ी को भाटिया कालोनी फतेहाबाद से लावारिस हालत में बरामद किया है। इस बारे शहर फतेहाबाद पुलिस ने 2 दिसम्बर को उधम सिंह कालोनी फतेहाबाद निवासी गुरमेल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

    आरोप था कि जब वह शादी समारोह में भाग लेने रतिया रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में गया था। पैलेस के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस मामले में कार्यवाही करते हुए गुरूनानकपुरा पुलिस चौकी में तैनात एचसी दिनेश कुमार ने टीम ने जांच के दौरान गाड़ी को लावारिस हालत में बरामद कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here