हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पंजाब कांग्रे...

    पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, बलबीर सिद्धू समेत 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री भाजपा में शामिल

    Punjab Congress

    चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में हाहाकर मचा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा शामिल है। इससे पहले इन चारों का सुनील जाखड़ के साथ नजर आए थे।

    इससे पहले जाखड़ के घर पर आज दोपहर बलबीर सिद्धू ,राजकुमार वेरका, सुंदर श्याम अरोड़ा (तीनों अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे) की बैठक हुई जिसमें कई अन्य कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड सहित भाजपा नेता मनिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। इनके अलावा चुनाव से पहले कांग्रेस से निष्कासित केवल ढिल्लों (कैप्टन अमरिंदर के करीबी),अकाली नेता सरूप चंद सिंगला और कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अमरीक सिंह ढिल्लों के भाजपा में शामिल हो गए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here