हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश हरियाणा, दिल्...

    हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली के आसपास के इलाकों को 19 जनवरी तक राहत रहेगी लेकिन बारिश लोगों को परेशान करसकती है। 22 जनवरी से वर्ष की पहली बारिश शुरू हो सकती है।

    23-24 जनवरी को हो सकती है बारिश

    पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्से में 23 और 24 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने के आसार है।

    सर्दी से बेहाल मध्यप्रदेश, आठ शहरों में पारा पांच डिग्री से भी कम

    पिछले कई दिन से ठंड से बेहाल मध्यप्रदेश में आज सुबह आठ शहरों में पारा पांच डिग्री से भी कम होने के चलते सर्दी के तेवर आज भी सख्त बने हुए हैं। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 2.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ दतिया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ। कई दिन से सर्दी के सख्त तेवरों का सामना कर रहे ग्वालियर में आज सुबह पारा 2.3 डिग्री और नौगांव में 2.8 डिग्री रहा। गुना, राजगढ़, रायसेन, रीवा और सतना में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में भी आज सुबह से लगातार चौथे दिन ठिठुरन की स्थिति बनी हुई है। आज सुबह राजधानी में पारा 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में हालांकि सुबह से मौसम साफ रहा। कोहरे के नहीं होने से भी सड़कों पर आवागमन सामान्य बना रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here