हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक पटियाला...

    ब्लॉक पटियाला की बहनों ने गायों को खिलाया हरा चारा

    Humanity

    सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर पटियाला। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र महापरोपकार माह को समर्पित ब्लॉक पटियाला की जिम्मेवार बहनों की ओर से गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। उल्लेखनीय है कि पटियाला के सेवादारों की ओर से भी पावन महापरोपकार माह को समर्पित राजिन्द्रा ब्लड बैंक में रक्तदान कैंप लगाया गया था और इधर बहनों की ओर से गायों को हरा चारा खिलाया गया।

    इस मौके 45 मैंबर प्रेम लता शर्मा ने कहा कि हमें हमारे पूज्य गुरू जी ने अधिक से अधिक मानवता भलाई कार्य करने के लिए प्रेरित किया है और इसी शिक्षा के अंतर्गत ही आज हमनें पटियाला ब्लॉक की बहनों को साथ लेकर गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में ऐसे मानवता भलाई के कार्य जारी रखेंगे। इस मौके 45 मैंबर प्रेमलता वर्मा, जिला सुजान बहन गुरमीत इन्सां, कुलविन्दर इन्सां, आशा इन्सां, जोगिन्द्र इन्सां, निर्मला इन्सां, परमजीत इन्सां, परमजीत बडूंगर, सुखवीर इन्सां, कमलेश इन्सां आदि उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।