ब्लॉक काबड़ी प्रथम, 19 लाख से अधिक घंटे किया अखंड सुमिरन

Published On

हरियाणा का ब्लॉक सरसा दूसरे व कुरुक्षेत्र रहा तीसरे स्थान पर

  • टॉप-10 में हरियाणा के 8 ब्लॉकों ने बनाई जगह, पंजाब के दो ब्लॉक शामिल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल लगातार चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 फरवरी से 28 फरवरी-2022 के बीच दुनियाभर के 546 ब्लॉकों के 6,52,329 सेवादारों ने 4,26,80,392 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के सच्चे सतगुरु से अरदास की। सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार हरियाणा का ब्लॉक काबड़ी (पानीपत) प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 7456 सेवादारों ने 19,87,086 घंटे अखंड सुमिरन किया है। जबकि दूसरा स्थान सरसा ब्लॉक ने हासिल किया है। जिसमें 19550 डेरा श्रद्धालुओं ने 11,49,906 रामनाम का जाप किया है। तीसरे स्थान पर ब्लॉक कुरुक्षेत्र रहा, जहां 4679 सेवादारों ने 8,83,623 घंटे प्रभु का सुमिरन किया। टॉप-10 की बात करें तो हरियाणा के 8 ब्लॉक व पंजाब के 2 ब्लॉक शामिल इस बार शामिल हुए हैं।

विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 804 सेवादारों ने 25718 घंटे रामनाम का जाप किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts