टोक्यो ओलंपिक से जुड़े 19 और लोग कोरोना संक्रमित
टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने शुक्रवार को खेलों से जुड़े 19 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है, जिनमें से तीन ओलंपिक गांव में हैं। आयोजकों के मुताबिक तीन एथलीट, तीन पत्रकार, ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल के 10 सदस्य और तीन अनुबंध धारक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे खेलों से जुड़े कुल संक्रमित लोगों की 110 तक पहुंच गई है, जिसमें 56 जापान के नागरिक और 54 अन्य देशों के लोग शामिल हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
About The Author