देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल के सिस्सू में बनेगा

Published On

शिमल (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में विश्व के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि उन्होंने गत दिवस दिल्ली में केंद्रीय प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर लाहौल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की है। इस दौरान लाहौल के सिस्सू में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के साथ आइस हॉकी रिंक का निर्माण, रोप वे, स्की लिफ्ट, हेलीपोर्ट के निर्माण पर विस्तार से बात की गई। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त गतिविधियों को लेकर हिमाचल सरकार से प्रस्ताव मिलते ही वह जल्द ही अधिकारियों के एक दल को लाहौल-स्पीति भेजेंगे और सिस्सू में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts