Asian Youth Games: भारतीय एथलीटों ने एशियन यूथ गेम्स में जीते 48 पदक

Published On

मनामा (एजेंसी)। Asian Youth Games: भारतीय एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियन यूथ गेम्स 2025 में कुल 48 पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार समापन किया। गुरुवार को आखिरी दौर में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण सहित 15 पदक जीते। इसी के साथ 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 48 हो गई। जोकि इस स्पर्धा में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 2013 में नानजिंग में हुए पिछले एडिशन में भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक झंडे के नीचे मुकाबला किया था और तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते थे। वहीं सिंगापुर में 2009 के एशियन यूथ गेम्स में भारत ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल 11 पदक हासिल किये थे। Asian Youth Games

भारतीय मुक्केबाजों ने गुरुवार को छह पदक जीते। जिनमें चार स्वर्ण और दो रजत हैं। स्वर्ण जीतने का सिलसिला सुबह के सेशन में खुशी चंद (लड़कियों का 46किग्रा) ने शुरू किया। उसने चीन की लूओ जिनक्सिउ को 4-1 से हराया। अहाना शर्मा (लड़कियों का 50किग्रा) ने इसके बाद अपने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की मा जोंग हयांग के खिलाफ जीत हासिल की। भारतीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) के बाद जीत हासिल की। इसके बाद चंद्रिका पुजारी (लड़कियों का 54किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की मुहम्मदोवा कुमरिनिसो को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता।

अंशिका ने (लड़कियों के 80 किग्रा से अधिक वर्ग) में भारत के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरनूर कौर (लड़कियों का 66किग्रा) ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक अपने नाम किया। लंचेनबा सिंह मोइबुंगखोंगबम (लड़कों का 50किग्रा) ने बहादुरी से मुकाबला किया लेकिन कजाकिस्तान के नुरमाखन झुमागली से हारने के बाद उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। भारतीय बीच रेसलर भी ही प्रभावशाली रहे। उन्होंने गुरुवार को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। सनी सुभाष फुलमाली (लड़कों का 60किग्रा), अर्जुन रूहील (लड़कों का 90किग्रा) और अंजलि (लड़कियों का 55किग्रा) ने अपने-अपने डिवीजन में स्वर्ण पदक जीते, जबकि रविंदर (लड़कों का 80किग्रा) और सुजय नागनाथ तानपुरे (लड़कों का 70किग्रा) ने रजत पदक जीते। जूडो में, मोनिका खुयन्थेम ने लड़कियों के -63किग्रा में रजत और हर्षित ने लड़कों के -73किग्रा में कांस्य पदक जीता। तैराक तीर्थंकर पेगू ने लड़कों की 200मी. बटरफ्लाई में रजत पदक जीता, जबकि वेटलिफ्टर पर्व चौधरी ने लड़कों की 94किग्रा क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। Asian Youth Games

यह भी पढ़ें:– नूंह में खेत में पाइपलाइन तोड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत

About The Author

Related Posts