Asia Cup 2022 : चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए जडेजा

Published On

दुबई (एजेंसी)। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दाहिने घुटने की चोट के कारण एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने यहां जारी बयान में कहा, ‘रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण वह एशिया कप क्रिकेट टूनार्मेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। चयनकर्ता समिति ने जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। अक्षर को पहले स्क्वाड में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया था, और अब वह जल्द ही दुबई में टीम में शामिल होंगे। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts