हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Cyclone Ditwah: ‘दितवाह’ के चलते श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, मृतकों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी

    Cyclone Ditwah
    Cyclone Ditwah: 'दितवाह' के चलते श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, मृतकों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी

    Cyclone Ditwah Updates: कोलंबो। साइक्लोन दितवाह के प्रकोप के बाद राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके ने शनिवार को देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लागू करने की घोषणा की। इस चक्रवात के प्रभाव से अब तक 132 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की जा चुकी है। राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आपातकालीन प्रावधानों के तहत उन्हें आपदा राहत, आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा प्रशासनिक संचालन के लिए विशेष अधिकार प्राप्त होंगे। Cyclone Ditwah

    घोषणा में राष्ट्रपति ने कहा-“मैं, अनुरा कुमारा डिसानायके, यह आवश्यक समझते हुए कि सार्वजनिक निगमों, सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों तथा सहकारी संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली वे सेवाएँ, जिन्हें इस आदेश में ‘आवश्यक सार्वजनिक सेवाएँ’ के रूप में वर्णित किया गया है, समुदाय के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और वर्तमान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण इनके बाधित होने की संभावना है-अत: इन्हें आवश्यक सार्वजनिक सेवाएँ घोषित करता हूँ।”यह घोषणा एसेंशियल पब्लिक सर्विसेज़ एक्ट, 1979 (धारा संख्या 61) के तहत जारी की गई है, जिसके माध्यम से सरकार प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से संचालित कर सकेगी। Cyclone Ditwah