Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए 7 नवंबर के लिए अधिकारियों को निर्देश, जानें क्या है 7 नवंबर को?

Published On

हरियाणा में 7 नवंबर को गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ का स्वर

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 7 नवंबर 2025 को ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निदेर्शानुसार पूरे भारत में 7 नवंबर को प्रात: 10:00 बजे ‘वंदे मातरम’ गीत का एक साथ समूह गान होना है। इस कार्यक्रम को हरियाणा में भी गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ सचिवालय से 7 नवंबर को होने वाले आयोजन को लेकर उच्च अधिकारियों व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रदेश के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल, जिला, उप मंडल व ब्लॉक स्तर पर किया जाना है। Haryana News

प्रदेश में गरिमामय ढंग से हो कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य, लोकसभा, राज्यसभा सदस्य और विधायक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों में भी 7 नवंबर को वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय सभी प्राचार्यों को कार्यक्रम की जानकारी तत्काल दे दें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सायंकाल में सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से वंदे मातरम गीत को सुनवाया जाए।

बैठक में सूचना, जनसंपर्क, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 7 नवंबर 2025 से लेकर 7 नवंबर 2026 तक पूरे वर्ष भर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक होगा, जिसमें अंबाला में 7 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दूसरा चरण 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक, तीसरा चरण 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक, इस चरण को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा तथा चौथा व अंतिम चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक होगा। Haryana News

About The Author

Related Posts