भिवानी में रविवार को होगी राम-नाम की वर्षा

Published On

 आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम विशाल सत्संग का आयोजन

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से रविवार को नामचर्चा घर, तोशाम रोड़, बिजली घर के सामने, भिवानी में विशाल सत्संग का आयोजन करेंगे। जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार माह साध-संगत बड़े ही धूमधाम से मनाती है इसी के चलते रविवार को भिवानी की संगत आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से पूज्य गुरु जी के साथ पावन अवतार माह मनाएगी। रविवार को होने वाले इस विशाल सत्संग की तैयारी को लेकर जिले की साध-संगत शुक्रवार से ही सेवा कार्य में जुटी हुई है। सत्संग में पहुंचने वाली साध-संगत के लिए पानी की व्यवस्था लंगर की व्यवस्था बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भिवानी की साध-संगत की ओर से समस्त शहरवासियों से विनती है कि आप सभी परिवार सहित सत्संग में जरूर पहुंचे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts