नरवाना के केएम कॉलेज में दो गुटों में भिड़ंत

Published On
  • डिग्री लेने के आए युवक की मौत, दूसरा गंभीर

  • घटना की सूचना पाकर एएसपी कुलदीप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। नरवाना के केएम कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देकर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर एएसपी कुलदीप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव दनौदा कलां निवासी मदन, मोहित, प्रवीण चार-पांच अन्य युवक केएम कॉलेज में आए हुए थे। जहां पर उनकी दूसरे छात्रों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उसी रंजिश के चलते दूसरे गुट ने डंडों तथा बिंडों से मदन व उसके साथियों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:– भिवानी में लॉरेंस गैंग का गुर्गा सोमड़ गिरफ्तार

जिसमें मदन तथा मोहित को काफी चोटें आई। जिस पर दोनों को सामान्य अस्पताल नरवाना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। दूसरा गुट वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल मोहित ने बताया कि गांव के ही प्रवीण के साथ डिग्री लेने के लिए कॉलेज गए थे। उसी दौरान दूसरे गुट के युवकों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts