ब्लॉक कैथल मानवता भलाई कार्यों में रहा प्रथम, मिली ट्रॉफी
कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित मानवता भलाई कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्लॉक कैथल को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। विशेष रूप से तन की सेवा श्रेणी में ब्लॉक कैथल ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी अग्रणी भूमिका साबित की। ब्लॉक कैथल के जिम्मेदारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा कुल 175 मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं, जिनमें साध-संगत बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। ब्लॉक ने इन कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी साध-संगत इसी तरह सेवा भाव से मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी। ब्लॉक कैथल का नाम पहले भी सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। Kaithal News