Punjab
कल्याण नगर की साध-संगत ने इंसानियत व सेवा भावना की मिसाल की पेश
घरेलू जरूरत का सामान व शगुन देकर निभाया इंसानियत का फर्ज
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक कल्याण नगर की प्रीत नगर जोन की साध-संगत ने इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल पेश की। साध-संगत ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मदद का हाथ बढ़ाते हुए न केवल घरेलू जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया, बल्कि कन्यादान की रस्म निभाकर परिवार की बड़ी चिंता भी दूर कर दी। इस सेवा कार्य से जरूरतमंद परिवार की आंखें नम हो गईं और उन्होंने साध-संगत और उन्हें ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करने वाले पूज्य गुरु जी का दिल से आभार जताया। Sirsa News
जानकारी के अनुसार कल्याण नगर गली नंबर-4 निवासी जयराम दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है। उनकी बेटी आरती की शादी 7 मई वीरवार को तय थी, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते परिवार शादी की तैयारियों को लेकर बेहद परेशान था। इसी दौरान जयराम ने डेरा सच्चा सौदा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहयोग की अपील की। इसके तुरंत बाद ब्लॉक कल्याण नगर की प्रीत नगर जोन की साध-संगत बेटी की शादी में मदद के लिए आगे आई। पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर अमल करते हुए साध-संगत ने 175 मानवता भलाई कार्यों में शामिल आशीर्वाद मुहिम के तहत परिवार की मदद करने का निर्णय लिया।
बुधवार शाम को प्रीत नगर जोन की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहन जयराम के घर पहुंचे और बेटी की शादी के लिए घरेलू जरूरत का सारा सामान दिया। साध-संगत की ओर से डबल बेड, अलमारी, संदूक, कुर्सियां, मेज, पंखा, स्टील के बर्तन, प्रेस, लड़का-लड़की के सूट सहित अन्य जरूरी सामान दिया गया। इसके साथ ही बेटी को शगुन देकर कन्यादान की रस्म भी निभाई गई। इस अवसर पर सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहन और साध-संगत के अन्य सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News
घर पर पहुंचे सेवादारों और साध-संगत को देखकर परिवार भावुक हो उठा। बेटी के पिता जयराम और माता फूला देवी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें बेटी की शादी की चिंता लगातार सता रही थी, लेकिन साध-संगत के सहयोग से उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई। उन्होंने कहा कि यह मदद उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। परिवार ने पूज्य गुरु जी और प्रीत नगर जोन, सरसा की साध-संगत का आभार व्यक्त किया।
प्रीत नगर जोन, सरसा के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से साध-संगत लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर खुशी लाना ही सच्ची सेवा है। किसी की मदद करके जो आत्मिक सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में प्रीत नगर जोन की सच्ची प्रेमी समिति सेवादार भाई-बहनों सहित साध-संगत ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। Sirsa News