डबवाली ब्लॉक की सचखंडवासी माता गीता देवी इन्सां के परिजनों ने ये सराहनीय कार्य करके दी माता को श्रद्धांजलि
शरीरदानी माता की प्रथम बरसी पर सांझी नामचर्चा में 175 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली। ब्लॉक डबवाली और किलियांवाली के भाइयों-बहनों की सांझी नामचर्चा रविवार को डबवाली के क्लब एरिया में श्रद्धाभाव के साथ आयोजित की गई। यह नामचर्चा शरीरदानी माता सचखंडवासी गीता देवी इन्सां की प्रथम बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों के अंतर्गत सच्ची शिक्षा मुहिम के तहत 175 जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां व स्टेशनरी वितरित की गई।
इसके अलावा तीन बच्चों की दाखिला फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। यह नामचर्चा माता के पुत्र युद्धवीर रंगीला, धर्मवीर रंगीला तथा रंगीला परिवार द्वारा आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत किलियांवाली के प्रेमी सेवक प्यारेलाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के इलाही नारे एवं विनती के शब्दों के साथ की। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने रूहानियत से भरपूर शब्दवाणी प्रस्तुत कर साध-संगत को गुरु महिमा से सराबोर किया।
प्रेमी खरैत लाल बब्बर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व 10 मिनट का सिमरन किया गया तथा बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। Dabwali News
