Toll Plaza: टोल प्लाजा पर कर्मचारी की अचानक मौत, वीडियो वायरल

परिजनों ने मौत का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक का खुलासा

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र (36) की अचानक मौत का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजेंद्र बैरियर के पास अचानक मुंह के बल गिरता दिखाई दे रहा है। घटना एक सितंबर की बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी लाइन पर ड्यूटी के दौरान पीछे हट रही वैगनआर कार ने राजेंद्र को टक्कर मार दी थी। इससे उसका सिर सड़क से टकराया। आरोप है कि चालक ने उसके साथी को इलाज के लिए एक हजार रुपये दिए और वहां से चला गया। करीब 10 मिनट बाद राजेंद्र बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने टोल प्रबंधन पर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है।

वहीं, ग्वाल पहाड़ी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। पुलिस को कार की टक्कर का कोई सबूत नहीं मिला, जिसके बाद इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई। मूल रूप से अलीगढ़ निवासी राजेंद्र करीब 13 साल से बंधवाड़ी टोल पर काम कर रहा था। तलाक के बाद वह अपने तीन बच्चों का अकेले पालन-पोषण कर रहा था और बहन के घर बंधवाड़ी में रहता था।

Faridabad News

About The Author

Related Posts