Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

कालांवाली की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सुषमा देवी सावंत राज्य एनएसएस पुरस्कार के लिए चयनित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

State NSS Award: भट्टू कलां (सच कहूँ/मनोज सोनी)। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा घोषित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय पुरस्कारों में राजकीय गर्ल्स कॉलेज कालांवाली की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सुषमा देवी सावंत का चयन किया गया है। वह चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी, सिरसा के अधीन महाविद्यालय में सेवाएं दे चुकी हैं। सुषमा देवी लंबे समय से एनएसएस के माध्यम से सामाजिक सेवा, जागरूकता अभियान, रक्तदान, स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच, साइबर सुरक्षा और महिला जागरूकता जैसे कार्यक्रमों का संचालन करती रही हैं। Fatehabad News

उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भी भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। बता दें कि पूरे हरियाणा से 10 कार्यक्रम अधिकारियों और 30 स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सुषमा देवी तथा स्वयंसेविका के रूप में गुंजन शर्मा का चयन हुआ है। सुषमा देवी, संदीप सावंत की पत्नी और गांव बन मंदोरी के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सावंत की पुत्रवधू हैं। उनकी इस उपलब्धि से भट्टू क्षेत्र व फतेहाबाद जिले में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है। Fatehabad News

About The Author

Related Posts