फरीदाबाद : बॉडी स्प्रे के छिड़काव से शिक्षिका और कई छात्राएं बेहोश

Published On

एक बच्ची को सरकारी अस्पताल में और 7  बच्चियों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती | Body Spray

फरीदाबाद (राजेन्द्र दहिया/सच कहूँ)। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में अजब मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने क्लासरूम में (Body Spray) बॉडी स्प्रे छिड़ककर कई छात्रों और एक शिक्षिका को बेहोश कर दिया। पूरी घटना बल्लभगढ़ के निजी स्कूल नवजीवन की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बल्लभगढ़ के नवजीवन स्कूल में सोमवार सुबह एक शिक्षिका और कई छात्राएं अचानक बेहोश हो गर्इं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बच्चा बॉडी स्प्रे लेकर आया था और उसने क्लास रूम में बॉडी स्प्रे का छिड़काव कर दिया। वहीं, प्रार्थना सभा के बाद जो भी बच्चे कमरे में घुसे वह एक-एक कर बेहोश हो गए। एक बच्ची को सरकारी अस्पताल में और 7 बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त जयवीर राठी खुद मामले की जांच में जुट गए हैं। उस बच्चे का भी पता लगाया जा रहा है, जिसने यह हरकत की है। आरोपित बच्चा है, इसलिए उसका नाम जाहिर नहीं किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts