खुशखबरी, करनाल के इस गांव की अब बदल जाएगी तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ऐलान

Published On

करनाल । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को गांव कालरों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र तथा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण का शिलान्यास किया। गांव में पंहुचने पर गांववासियों ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Rule-Change:1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हर गांव हर क्षेत्र का ज्यादा विकास हो और विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि हल्के के सभी 104 गांव मेरा परिवार हंै। हरियाणा सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाएं हैं, उसमें चाहे लड़कियों के लिये स्कूल बनवाना हो, कॉलेज का निर्माण करवाना हो, आईटीआई, एनसीसी अकादमी का निर्माण, मैडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो, शुगर मिल का निर्माण, रिंग रोड के निर्माण के कार्य सहित ऐसे बहुत से कार्य हैं जो इस क्षेत्र की तरक्की में सहयोग करेंगे। हमारी सरकार अस्पतालों, पुलों, सड़कों, स्कूलों सहित सभी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से करनाल तक रेपिड रेल चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही उन्हें भी करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिये प्रेरित किया। हमारी सरकार द्वारा योग्य युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की जा रही है। आज गरीब का बच्चा भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी पा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांव में 80 लाख रुपये की लागत से 0.75 एकड़ में बनने वाला यह सामुदायिक केन्द्र गांव वासियों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होगा। गांववासी यहां पर अपने सामाजिक कार्य कर सकेंगे। इस सामुदायिक केन्द्र में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सामुदायिक केन्द्र में दो कमरों के अलावा रसोई तथा शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि दीपेन्द्र राणा सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts