सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत, होमगार्ड घायल

Published On
भट्टूकलां (सच कहूँ न्यूज)। फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां क्षेत्र में गांव ढाबी कलां के पास एक रिट्ज कार के दुर्घटना गस्त होने पर उसमें सवार तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां से उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पंहुचे। मिली जानकारी के अनुसार सरसा से रिट्ज कार में चार व्यक्ति आदमपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी खाबड़ा कलां रोड पर गांव ढ़ाबीकलां के पास पहुंची तो अचानक एक पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सुभाष निवासी आदमपुर, सुभाष निवासी चूलीकलां और नरेन्द्र निवासी डोबी की मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये तीनों पुलिस कर्मी थे। जबकि उनके साथ सफर कर रहा होमगार्ड नरेश निवासी बालसमन्द गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भट्टूकलां में प्राथमिक उपचार के बाद फतेहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से कार की खिड़की को तोड़ कर तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस कर्मी सरसा में ड्यूटी कर अपने घरों को लौट रहे थे। थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts