मिक्सचर मशीन से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार नामजद

मिक्सचर मशीन से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार नामजद

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Mixer Machine Accident: साहा थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में निमार्णाधीन स्थल पर मिक्सचर मशीन से गिरकर मजदूर जसबीर सिंह (निवासी उपलाना) की मौत हो गई। एफआईआर के अनुसार, जसबीर लिफ्ट वाली मिक्सचर मशीन के चैनल बांध रहे थे। इसी दौरान चैनल की पत्ती टूटने से वह नीचे गिर गए और गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार राजेश ने मजदूरों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Two-XEN-killed-three-injured-in-road-accident

About The Author

Related Posts