Bribe: एएसआई 4500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On

अदालत में चालान पेश करने के बदले मांगी थी रिश्वत | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को पुलिस स्टेशन बस्ती जोधेवाल, कमिश्नरेट लुधियाना में तैनात सब इंस्पैक्टर (एएसआई) गुरप्रीत सिंह को 4,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को काकोवाल रोड, लुधियाना निवासी विजय कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। Ludhiana News

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई को उसके द्वारा थाने में दर्ज पुलिस मामले के संबंध में अदालत में चालान पेश करने के बदले में 4500 रुपए की और रिश्वत मांग रहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी उनसे पहले ही किस्तों में 20,500 रुपए की रिश्वत ले चुका है और 4,500 रुपए की और मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना रेंज में पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच की जा रही है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– जालंधर में जीएसटी विंग ने किया पांच किलो सोना बरामद

About The Author

Related Posts