महिला के हाथ में पकड़े बच्चे को छीनकर भागने का प्रयास

Published On

लोगों ने युवक को काबू कर छित्तर परेड कर किया पुलिस के हवाले | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। बीती रात एक युवक ने महिला के हाथ में पकड़ा दो साल के बच्चे को छीनकर अगवा करने का प्रयास किया जिसे लोगों ने काबू कर सिटी टू की पुलिस (Police) के हवाले कर दिया गया। जिसका आज अस्पताल में मेडीकल करवाने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी देते हुए नई आबादी गली नंबर 10 बड़ी पौडी निवासी प्रेम कमार पुत्र पप्पू राम ने बताया कि वह विक्की नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता है। Abohar News

कल रात वह और उसकी पत्नी निक्की तथा दो साल का बेटा मोहित उसके सुसराल आर्य नगर में जाने लगे। प्रेम ने बताया कि जब वह घर को ताला लगा रहा था और उसकी पत्नी अपने दो साल के बेटे को लेकर घर के बाहर खड़ी थी तो इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके हाथ से उसके बेटे को छीनकर भागने लगा, उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिन्होंने युवक को काबू कर छित्तर परेड कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान विश्वनाथ सोरेन पुत्र रुपू सोरेन वासी दक्षिण मोमबरी, गोआलीन उत्तर दीनाजपुर वेस्ट बंगाल के तौर पर हुई है। इधर पुलिस ने उक्त युवक को अदालत में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने 12500 कच्चे अध्यापकों को किया पक्का, सौंपे नियुक्ति पत्र

About The Author

Related Posts