आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Published On

बेकाबू होकर खंभे से टकराई कार, कार चालक की मौत

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। मोगा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। पता चला है कि मारा गया अधेड़ उम्र का कपड़ा व्यापारी अपने दोस्त के साथ उसके बेटे की शादी के लिए मिठाई लेने के लिए मोगा आ रहा था। रास्ते में अचानक गाड़ी के आगे एक आवारा पशु आ गया, जिसकी वजह से बेकाबू हो वह सड़क पार बिजली के एक खंभे से जा टकराई। पुलिस ने हादसे के संबंध में कार्रवाई की है।

बधनी कलां के रहने वाले रिटायर्ड फार्मासिस्ट राधे श्याम ने बताया कि 19 अप्रैल को उसके बेटे की शादी होनी है। इसी के चलते गुरुवार को वह अपने कपड़ा व्यापारी दोस्त दविंदर मल्होत्रा (56) के साथ अपनी कार आई-10 कार से मोगा में मिठाई वगैरह खरीदने के लिए आ रहे थे। सुबह साढ़े 10 बजे अंडर ब्रिज से रेलवे रोड की ओर आते वक्त अचानक कार के आगे एक आवारा पशु आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर सड़क पार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद घायल चालक दविंदर मल्होत्रा और राधे श्याम को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में दविंदर मल्होत्रा को मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सिटी साउथ के सब इंस्पेक्टर सलविंदर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts