जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित

Published On

स्व. चौधरी संतोख सिंह की पत्नी को मिली टिकट

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हो गया था चौधरी का निधन

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने स्व. चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिसके बाद जालंधर की लोकसभा सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव आने वाले दिनों में होने जा रहे हैं। इन्हीं चुनावों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में चौधरी संतोख की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी के नाम पर मोहर लगा दी है। कांग्रेस हाईकमान ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए उक्त घोषणा की है।]

यह भी पढ़ें:– बाग में दो गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कम्प

कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी से जुड़ा लैटर कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) के महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी किया। इस लैटर में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्मजीत कौर को जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

संतोख सिंह का राजनीतिक सफर:

  • 1992-1992 विधानसभा चुनावों में फिल्लौर से खड़े होकर पहली जीत दर्ज की। 1997 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चुने गये और वे इस पद पर करीब एक साल तक रहे।
  • 2002-2002 में कैप्टन सरकार के समय उन्हें कैबिनेट मंत्री सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग विभाग सौंपे गए। उन्होंने फिल्लौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
  • 2004-2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे।
  • 2014- जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से शिरामणि अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद वह16वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 1 सितंबर 2014: सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति औार शहरी विकास मंत्रालय, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन परामर्शदात्री समिति के सदस्?य बने।
  • 14 अगस्त 2014: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य बने।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts