विधायक पठाणमाजरा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

Published On

पुलिस ने तीन बार लिया था रिमांड, क्या मिला, बताने से इनकार

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। हल्का सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा (Harmeet Singh Pathanmajra) को सोमवार को चौथी बार अदालत में पेश किया गया, जहाँ माननीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आज भी उन्हें कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अदालत में पेश किया गया। पठाणमाजरा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे और उन्होंने मीडिया की ओर हाथ भी हिलाया, हालांकि पुलिस ने किसी भी मीडिया कर्मी को उनके करीब नहीं जाने दिया। Patiala News

गौरतलब है कि हरमीत सिंह पठाणमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ अदालत ने पहले उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजा था। रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा पेशी पर पुलिस ने सात दिन का रिमांड हासिल किया। इसके बाद रविवार को रिमांड समाप्त होने पर उन्हें फिर अदालत में पेश किया गया, जहाँ तीसरी बार एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। आज एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया, जहाँ से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने पिछले रिमांड के दौरान मोबाइल फोन समेत अन्य सबूत मध्य प्रदेश से बरामद करने के लिए सात दिन का समय लिया था, लेकिन इस दौरान क्या बरामद हुआ, इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं पठाणमाजरा के वकीलों का कहना है कि पुलिस को रिमांड के दौरान कुछ खास हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जमानत के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Haryana Crime News: सरसा में जमीन के लालच में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, हांसी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाई की हत्या का आरोपी भाई फरार

About The Author

Related Posts