केजरीवाल आज जालंधर में व्यापारियों से मिलेंगे

Published On

जालंधर (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पंजाब दौरे का आज बुधवार को दूसरा दिन है। केजरीवाल आज जालंधर में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वो व्यापारियों की समस्याएं और मांगों के बारे में जानेंगे और सरकार आने पर इंडस्ट्री के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी उनके साथ विचार विमर्श करेंगे।

इससे पूर्व केजरीवाल लुधियाना में भी व्यापारियों से मिले थे। उन्होंने ऐलान किया था कि सरकार आने पर व्यापारियों का एक पैनल बनेगा, जो मुख्यमंत्री के साथ 15 दिन में एक बार बैठक करेगा। पैनल के दिए गए सुझावों पर काम किया जाएगा। ऐसी ही घोषणा वह जालंधर में भी कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा, सांसद भगवंत मान मौजूद रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts