लूटपाट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Published On

बदमाशों से विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल बरामद | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana Police: लुधियाना पुलिस ने राहगीरों को रोक हथियार की मदद से लूटपाट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि थाना पीएयू की पुलिस ने नाकाबंदी कर रोहित भाटिया निवासी हैबोवाल लुधियाना और वालटर शाह निवासी हैबोवाल लुधियाना को काबू कर उनके कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद की। Ludhiana News

एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ दौरान बदमाशों से विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल भी बरामद किए हैं और साथ ही लोहे की दात भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश नशा करने के आदी हैं और कोई काम वगैरह ना मिलने से दोनों लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ पहले किसी भी थाने में कोई भी केस दर्ज नही हैं। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– गुजरात में बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल का गठन

About The Author

Related Posts