तेज बारिश से खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीगा

Published On

मुक्तसर साहिब में 20 मिनट तक हुई तेज बारिश | Rain

  • भाकियू ने आढ़ती व मार्केट कमेटी को ठहराया जिम्मेवार

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। सुबह से ही खराब चल रहे मौसम से निपटने के लिए मार्केट कमेटी या (Rain) आढ़तियों ने कोई प्रबंध नहीं किए। बारिश के कारण सैकड़ों एमटी धान बारिश में भीग गया। हालांकि बारिश के दौरान आढ़तियों ने कुछ तिरपाल दी लेकिन वह नाकाफी थी। जिस कारण अधिकतर किसानों की फसल भीग गई। भाकियू ने इसके लिए आढ़ती व मार्केट कमेटी को जिम्मेदार ठहराया है।
इस बार धान का सीजन एक सप्ताह देरी से होने के कारण अब अनाज मंडी में तेजी से धान आने लगा था। जिस कारण अनाज मंडी भरी हुई है। उपर से नमी की मात्रा को लेकर भी खरीद नहीं हो रही है। शुक्रवार की सुबह से मौसम खराब चल रहा था।

सुबह से ही तेज हवाएं और हलकी बूंदाबादी हो रही थी। जबकि दोपहर करीब एक बजे इसने बारिश का रुप ले लिया। करीब 20 मिनट हुई तेज बारिश के कारण अनाज मंडी में पड़ा धान भीग गया। मंडी में बैठे किसानों हरदेव सिंह, सरुप सिंह, चंद सिंह, नछतर सिंह, सुखदेव सिंह का कहना था कि मंडी में आढ़ती व मार्केट कमेटी के सदस्यों ने कोई खास प्रबंध नहीं किए हैं। कुछ आढ़तियों ने ही तिरपाल आदि मुहैया करवाई है।

सीसीआई अभी तक भी अनाज मंडी में नहीं आई | Rain

किसानों को नरमा की खरीद पर भी चूना लग रहा है। सीसीआई अभी तक भी अनाज मंडी में नहीं आई है। जिस कारण किसानों का नरमा सरकारी दाम 5400 की बजाए 4900 प्रति क्विटल के हिसाब से ही बिक रहा है। जिस कारण किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है। हालांकि आढ़ती एसोसिएशन के पंजाब प्रधान ने भी बैठक की थी। लेकिन फिर भी कोई हल नहीं हो पाया है।

  • इसके बावजूद किसानों की प्राइवेट ऐजंसियों की ओर से लगातार लूट की जा रही है।
  • जबकि किसान मंडी में नरमा की फसल लाना को मजबूर हैं।
  • उन्हें डर है कि कहीं बाद में यह दाम और भी नीचे न चला जाए।
  • भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह का कहना है
  • किसान की प्रति क्विटल ही 500 रुपये लूट की जा रही है जिस कारण किसान और भी कर्ज की मार तले चले जाएंगे

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts