शिक्षा और रोजगार
अमृतपाल बना पुलिस के लिए चुनौती? अब सफेद स्विफ्ट की तलाश, पकड़ने के लिए ड्रोन तैनात किए
चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) वारिस पंजाब’ के मुखिया अमृतपाल सिंह लाख कोशिशों के बावजूद पंजाब पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट में दावा किया था कि पुलिस अमृतपाल सिंह के काफी करीब पहुंच गई है लेकिन इसके बावजूद अभी तक खाली हाथ है। अब पुलिस ने दावा किया है कि अमृतपाल सिंह ‘8168’ नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट (White Swift) कार में सवार थे। इसके साथ ही पुलिस (Police) ने उसकी तलाश के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
पहले ये बयान दिया था पंजाब पुलिस ने
पंजाब सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि पुलिस अमृतपाल (Amritpal Singh) को पकड़ने के नजदीक है। प्रदेश सरकार ने यह दावा वारिस पंजाब दे की खालिस्तान समर्थक अमृतपाल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान किया। वारिस पंजाब दे के कानूनी सलाहकार ईमान सिंह खारा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अदालत ने इस पर सरकार से अगली सुनवाई (कल, 29 मार्च को) हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। वकील खारा के अनुसार अदालत ने याचिकाकर्ता से भी याचिका के पक्ष में प्रमाण कल अदालत में पेश करने को कहा है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि अमृतपाल पुलिस की अवैध हिरासत में है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल व उसके समर्थकों के खिलाफ अभियान शुरू किया था लेकिन पुुलिस के अनुसार अमृतपाल भाग निकलने में कामयाब रहा। आॅपरेशन के दौरान पुलिस ने 350 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था जिनमें से 197 को छोड़ दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।