पंजाब में खाली होंगे रेलवे ट्रक, सीएम और किसानों के बीच बनी बात

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पिछले कई दिनों से पंजाब में किसान प्रदर्शन के कारण बंद पड़े रेलवे ट्रैक आज खाली हो जाएंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि सीएम और किसानों के बीच सहमति बन गई है और किसानों ने अपना प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी कर दिया है। इसी दिन फिर से सरकार के साथ उनकी वार्ता होगी। मुख्यमंत्री किसानों की मांग पर सब्जियों के न्यूनतम मूल्य कानून ला सकती है, जिसमें सरकार सिर्फ दाम तय करेगी। उन पर खरीद की बाध्यता नहीं होगी।

किसानों की सीएम को चेतावनी

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पहले भी सरकार से वार्ता हुई थी तब भी सरकार ने मांगे मान ली थी, लेकिन जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा सका। इसी कारण से उन्हें मजबूर होकर रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। अब मुख्यमंत्री चन्नी ने भरोसा दिया कि बासमती का मुआवजा 12 हजार से बढ़ाकर 17 हजार किया जाएगा। उधर 5 एकड़ तक जमीन वालों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts