Road Accident: मलोट में सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई गंभीर घायल

Published On

मलोट (सच कहूँ न्यूज)। Malout News: मुक्तसर के मलोट विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में घायल लड़की की मौत हो गई, जबकि युवक की इलाज चल रहा है। यह हादसा नेशनल हाईवे 7 मलोट-बठिंडा रोड पर हुआ। जहां टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मलोट-बठिंडा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में मिट्टी के टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। मृतक लड़की के पिता बलविंदर सिंह निवासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर मलोट ने बताया कि उनकी बेटी बाहरवीं पास कर चुकी थी और विदेश जाने की तैयारी कर रही थी। आज उनका बेटा शमिंदर सिंह अपनी बहन अलीशा के साथ बाइक पर सवार होकर गिद्दड़बाहा जा रहा था। Malout News

मलोट-बठिंडा रोड पर बाईपास के पास एक टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए, जिन्होंने 112 नंबर पर फोन करके रोड सेफ्टी फोर्स को मौके पर बुलाया, जिनके द्वारा घायलों को उनकी गाड़ी से निकाला गया। इसके जरिए उन्हें मलोट सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमृत कौर ने बताया कि लड़की की इलाज के बाद मौत हो गई, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। उधर, सिटी मलोट पुलिस मामले की जांच कर रही है। Malout News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क दुर्घटना में लुधियाना के एसीपी और गनमैन की मौत

About The Author

Related Posts