हादसे में छह मजदूरों की मौत, लगभग 10 घायल

Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मक्खू-जालंधर रोड़ पर हुआ। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों को जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां से हालत गंभीर होने पर दो घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी मजदूर कामकाज के लिए करतारपुर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह गांव कामलवाला से मजदूर पिकअप से करतारपुर जा रहे थे। जालंधर रोड पर गिदड़ पिंडी टॉल प्लाजा के पास पिकअफ ट्रॉले से टकरा गया। हादसे में गांव कामलवाला के रेशम (35) पुत्र मुख्तयार सिंह, सुखचैन सिंह (28) पुत्र मुख्तयार सिंह, सूबा सिंह (45) पुत्र अजीज, सुच्चा सिंह (35) पुत्र अजीज व सूरज (27) पुत्र और गांव जयमल वाला के अमरजीत सिंह (40) पुत्र नाहड़ा की मौत हो गई।

गांव कामलवाला के ही काला, गोरा, जसा, राहुल, बदाम और आकाश समेत 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने ही हादसे की खबर पुलिस को दी। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और अज्ञात ट्रॉला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts