शिक्षा और रोजगार
नहर से 24 घंटों बाद बैंक मैनेजर का शव और कार भी बरामद
श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: मुक्तसर में दो दिन से लापता बैंक मैनेजर के शव को कार सहित सरहिंद फीडर नहर से बरामद कर लिया गया है। 24 घंटे रेस्क्यू करने के बाद शव और कार भुल्लर गांव के पास 200 मीटर दूर से मिला है। एनडीआरएफ की टीम और प्राइवेट गोताखोर वीरवार रात से शव को तलाश रहे थे। कार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मिली है। जिसे क्रेन के माध्यम से नहर से बाहर निकाला गया। शव कार की पिछली सीट पर था। फेस पर चोट के निशान हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। Muktsar News
एसएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार की फारेंसिक जांच की जाएगी। मृतक की पहचान सिमरनदीप सिंह बराड़ पुत्र दर्शन सिंह बराड़ निवासी कोटकपूरा रोड गुरु अंगद देव नगर के रूप में हुई है। जो सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया लक्खेवाली में बैंक मैनेजर है। बुधवार को सिमरनदीप सिंह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से अपनी कार पर गया था, जो घर नहीं लौटा। मृतक के दोस्तों से परिवार ने पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नहर पर ऐसे ही घूमने गए थे। जिसके बाद परिवार की शिकायत के बाद पुलिस गुरुवार देर शाम सरहिंद फीडर नहर पर पहुंची और उन्हें किनारे पर कार के टायरों के निशान मिले। फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं, कार को फारेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। Muktsar News
यह भी पढ़ें:– पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थाई लाइसेंस जारी