सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर किए जोरदार हमले

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने (Punjab CM Bhagwant Maan) शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही अकाली दल और कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना व्यक्त करने वाले गाने का वीडियो शेयर किया

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना | Punjab CM Bhagwant Maan

सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की सरकार नहीं है। पहले की सरकारें महलों में रहती थीं। न तो लोगों के बीच आते थे और न ही अपने घरों के दरवाजे आम लोगों के लिए खोलते थे। पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास जताया और पूरे दिल से हमें वोट दिया। तो अब हमने भी 3 करोड़ लोगों के लिए अपना दिल खोल दिया है। सीएम मान ने कहा कि अब पंजाब की एक-एक पाई का हिसाब होगा।

Bhagwant maan

पैसा खाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा | Punjab CM Bhagwant Maan

वहीं राज्य में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान में उनका कोई हाथ नहीं है। भगवंत मान ने कहा, क्या मैंने सुंदर श्याम को एक करोड़ रुपए लेकर सतर्कता में जाने को कहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम बदले की राजनीति नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि पंजाब सरकार का पैसा जो खाएगा, वह मौजूदा सरकार में हो या पुरानी सरकार में, कोई नहीं बचेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts