नशीली गोलियों सहित दो ट्रक चोर गिरफ्तार

Published On

490 नशीली गोलियां भी हुई बरामद | Jalandhar News

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर ग्रामीण के थाना नूरमहल की पुलिस ने चाकू की नोक पर मक्की (Maize) की 380 बोरियों से लदे ट्रक को चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 490 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।नकोदर के उप पुलिस कप्तान हरजिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि ट्रक चालक गुरदेव सिंह निवासी पूनिया शाहकोट और क्लीनर अजय ने पुलिस को सूचना दी कि 26 जून की सुबह वह अपने ट्रक में 380 बोरी मक्की लेकर बाघा पुराना के लिए रवाना हुए थे। Jalandhar News

उन्होंने बताया कि शाहकोट में एक महिंदरा पिकअप गाड़ी ने उनका रास्ता रोक कर तेजधार हथियार की नोक पर उनका ट्रक छीन कर फरार हो गए। ट्रक चालक ने आशंका जाहिर की कि पूरन सिंह निवासी परजीयां बिहारीपुर जिला लुधियाना और जसप्रीत निवासी बाबा गरीब शाह लुधियाना ने उनका ट्रक छीना है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह के कब्जे से 334 बोरी मक्की सहित ट्रक बरामद किया है, जबकि पूरन सिंह के पास से मक्की की 46 बोरियों बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूरन सिंह की मोहिंद्रा गाड़ी में से 490 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– LIC Saral Pension Plan : एक बार निवेश, पायें 12 हजार विशेष

About The Author

Related Posts